कश्मीर दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृह सचिव
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गृह सचिव आतंकवाद प्रभावित इलाकों में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे और वहां सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) की आवश्यकता की समीक्षा करेंगे।
सूत्रों के अनुसार गृह सचिव के दौरे से मिलने वाली प्रतिक्रिया के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम भी अगले कुछ हफ्तों में राज्य का दौरा करेंगे।
हाल ही में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता फजल हक कुरैशी पर हुए हमले से चिदंबरम काफी चिंतित हैं। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री चाहते हैं कि सुरक्षा संबंधी सभी खामियों को दूर कर राज्य सरकार जरूरी कदम उठाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications