किसानों की आत्महत्या चिंता का विषय : मीरा कुमार
कांग्रेसी सांसद विलास मुत्तेमवार द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री से महाराष्ट्र के विदर्भ एवं मराठवाड़ा इलाकों में किसानों द्वारा आत्महत्या किए पर सवाल पूछे जाने के संदर्भ में अपनी टिप्पणी में मीरा कुमार ने कहा, "किसानों द्वारा आत्महत्या किया जाना चिंता का विषय है और इस समस्या का समाधान हर हालत में निकाला जाना चाहिए।"
जलोकसभा अध्यक्ष की इस टिप्पणी का सभी दलों के सांसदों ने दलगत मतभेदों को भुलाकर स्वागत किया। सांसदों ने उम्मीद जताई कि किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। मीरा कुमार ने खासकर विदर्भ क्षेत्र की स्थिति को ज्यादा चिंताजनक करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications