खालिदा जिया के पुत्र की हो सकती है वापसी
ढाका, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो विपक्ष की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी(बीएनपी) में अहम जिम्मेवारी संभाल सकते हैं।
स्थानीय मीडिया की र्पिोटों में कहा गया है कि पार्टी की राष्ट्रीय परिषद तारिक को पार्टी में किसी प्रमुख पद पर नियुक्त करने का फैसला ले सकती है। तारिक लंदन में हैं और वह जल्द ही वीडियो-कांफ्रेंसिंग के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को संबोधित कर सकते हैं।
भ्रष्टाचार के आरोपों में महीनों तक सलाखों के पीछे रहने के बाद बीमारी से उबरने के लिए पिछले साल लंदन गए तारिक को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। 'द डेली स्टार' अखबार के मुताबिक इस पद के लिए तारिक की ताजपोशी को उनकी मां खालिदा जिया की स्वीकृति हासिल है।
अखबार की वेबसाइट स्टार ऑनलाइन के मुताबिक ढाका के एक नामी होटल में पार्टी सम्मेलन का शुभारंभ 63 वर्षीया खालिदा जिया के भाषण से हुआ। इसमें कई मसलों पर चर्चा हुई।
अखबार लिखता है कि खालिदा जिया के सामने अपने पुत्र की राजनीतिक भूमिका तय करने की चुनौती है। वैसे, तारिक की दागी छवि उनके लिए कई मुश्किलें पैदा कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications