चावेज ने नए स्टेट बैंक के निर्माण की घोषणा की
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार चावेज ने अपने सहयोगी और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जेसे कैकून को भी बर्खास्त कर दिया। कैकून का भाई इनमें से एक बैंक का अध्यक्ष था और उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
रेडियो और टेलीविजन पर एक प्रसारण में चावेज ने कहा कि वह एक बड़ा बैंक बनाने जा रहे हैं।
इससे पहले चावेज ने कहा था कि देश का निजी बैंक क्षेत्र मजबूत स्थिति में है और देश की कुल जमा का करीब नौ प्रतिशत रखने वाले सात बैंकों का विफल होना एक अलग घटना है।
अभियोजकों ने इन बैंकों के कुल 27 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications