सलाही दंपत्ति नहीं पहुंचे हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव्स
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस जोड़े को पिछले सप्ताह की घटना के लिए पूछताछ के सिलसिले में हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव्स में पेश होना था। घरेलू सुरक्षा से संबद्ध समिति ने इस सिलसिले में दंपत्ति से बयान देने को कहा है। इसके अलावा व्हाइट हाउस की सचिव डेसीरी रोजर्स को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है लेकिन इनमें से कोई भी वहां नहीं पहुंचा।
इस बीच व्हाइट हाउस का कहना है कि वह संभवत: रोजर्स से पूछताछ की इजाजत नहीं देगा।
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के प्रमुख मार्क सुलिवेन इस मामले में हुई चूक पहले ही स्वीकार कर चुके हैं। ओबामा अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाले अफ्रीकी मूल के प्रथम अमेरिकी शख्स हैं और पदभार ग्रहण करने के बाद उनके लिए खतरा 400 फीसदी बढ़ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications