'चीनी कंपनी सड़क परियोजना कार्य में तेजी लाए'
कम्पनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां लोक निर्माण मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह से भेंट की। ठाकुर ने कहा कि वीज़ा में विलंब होने के कारण इन कार्यों में पहले ही काफी विलम्ब हो चुका है और अब इन्हें तेजी से पूरा करने की दिशा में प्रयास किए जाएं।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि कंपनी के 11 कर्मियों को वीज़ा प्रदान किया जा चुका है, जो इन सड़क परियोजनाओं के कार्य में सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर सड़क सुविधा प्रदान करने के प्रति वचनबद्घ है तथा ये दोनों सड़क परियोजनाएं सरकार के प्रयासों को सहयोग देंगी।
उन्होंने कहा कि 1365.43 करोड़ रुपये की राज्य सड़क योजना का उद्देश्य वर्तमान वाहन योग्य सड़कों को चौड़ा करने और 2000 कि़मी़ लंबी सड़कों का रख-रखाव करना है।
ल्यू सुजान, निदेशक, लांॅगजियान रोड़ एण्ड ब्रिज लिमिटेड कंपनी ने मंत्री को आश्वासन दिया कि कंपनी सभी परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करेगी। प्रधान सचिव, लोक निर्माण डॉ़ पी़सी़ कपूर व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications