शिमला में राज्यस्तरीय महिला जागरूकता शिविर शनिवार को
यह जानकारी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अंबिका सूद ने शुक्रवार को दी। सूद ने कहा कि इस शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल करेंगे। शिविर के दौरान चार सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा जानकारी तथा महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक नीति तलाश कर सरकार की स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी।
सूद ने कहा कि निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता इस अवसर पर महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा व शारीरिक उत्पीड़न विषयों पर प्रस्तुति देंगे, जबकि मुख्य सचिव आशा स्वरूप कन्या भ्रूण हत्या व महिला सशक्तिकरण प्रस्तुति देंगी।
अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 पर प्रस्तुति देंगे, जबकि राज्य पुलिस महानिदेशक महिलाओं के विरुद्घ हिंसा को रोकने सम्बन्धी कानून बारे में जानकारी देंगे।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में जिला परिषद, नगर निगम शिमला, नगर परिषदों की महिला सदस्या, महिला मण्डल व स्वयं सहायता समूहों की महिला प्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न गै़र सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications