हुर्रियत नेता को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल (लीड-1)
श्रीनगर, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। मीरवाइज उमर फारुख के नेतृत्व वाले हुर्रियत के उदारवादी धड़े के कार्यकारी समिति सदस्य और अलगाववादी नेता फजल हक कुरैशी को शुक्रवार शाम को सौरा इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध हमलावरों ने कुरैशी को सौरा इलाके में स्थित उनके आवास के नजदीक गोली मार दी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। कुरैशी पीपुल्स पोलिटिकल फ्रंट के अध्यक्ष भी हैं।
एक अधिकारी ने कहा कि घाटी के वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं में से एक कुरैशी को गंभीर हालत में सौरा मेडिकल संस्थान में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल सूत्रों ने कहा कि कुरैशी की हालत गंभीर है। गोली उनके सिर में लगी है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने इस कृत्य को शांति प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करार दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications