श्रीनगर गोलीबारी में हुर्रियत नेता गंभीर रूप से घायल
श्रीनगर, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)।मीरवाइज उमर फारुख के नेतृत्व वाले हुर्रियत के उदारवादी धड़े के कार्यकारी समिति के सदस्य और अलगाववादी नेता फजल हक कुरैशी शुक्रवार शाम को सौरा इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध हमलावरों ने कुरैशी को निशाना बनाकर हमला किया। कुरैशी पीपुल्स पोलिटिकल फ्रंट के अध्यक्ष भी हैं।
घाटी के वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं में से एक कुरैशी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications