मनपसंद धुन नहीं बजाई तो ले ली जान
पुलिस के अनुसार बसरेहर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक बारात में गांव के कुछ लोगों ने ढोल बजाने वाले राम प्रकाश सांवले से एक खास धुन बजाने को कहा। मनपसंद धुन बजाने में असफल होने पर उसे मार डाला।
बसरेहर थाना प्रभारी समरेश कुमार ने वहां संवाददाताओं को बताया, "सांवले ने धुन बजाने में नाकामी जताई तो ग्रामीणों ने उसको डंडों से पीटना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद गुस्साए लोगों ने सांवले को गोली मार दी।"
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसके साथी सांवले को अस्पताल ले गए जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सांवले की हत्या में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications