रावलपिंडी में आतंकी हमला, 26 मरे (लीड-3)

पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के पास स्थित इस मस्जिद में किए गए विस्फोट में मृतकों में सेना के जवान भी शामिल हैं। इस मस्जिद में सेना के जवान इबादत के लिए आते हैं।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने कहा, "हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग घायल हो गए। हमले को दो अधिक लोगों ने अंजाम दिया और हादसे में वे भी मारे गए।"

अन्य अधिकारियों ने हालांकि मृतकों की संख्या ज्यादा बताई है।

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। उधर राहत और बचाव कार्य में जुटे आपात सेवा के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अब तक 37 शवों को बरामद किया है 51 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

परेड लाइन में स्थित यह मस्जिद पाकिस्तानी सेना के जनरल के मुख्यालय के करीब है, जहां गत 10 अक्टूबर को 10 आतंकवादियों ने हमला किया था।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकवादियों ने परेड लाइन में बनी मस्जिद पर हथगोले फेंके जबकि कुछ अन्य प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो आत्मघाती हमलावर मस्जिद में मौजूद थे और शुक्रवार की नमाज होते ही उन्होंने धमाका कर दिया।

विस्फोटों के बाद मस्जिद में गोलीबारी शुरू हो गई जहां सैकड़ों लोग इबादत के लिए एकत्र थे जिनमें अनेक सैन्य कर्मी थे। सेना के एक ब्रिगेडियर के चालक इश्तिहाक ने बताया कि नमाज होते ही एक-एक करके दो धमाके हुए।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, इश्तिहाक ने बताया, "ब्रिगेडियर और उनका पुत्र मस्जिद में दाखिल हो गए थे जबकि सुरक्षाकर्मी उनकी तलाशी ले रहे थे तभी मैंने पहले धमाके की आवाज सुनी और उसके फौरन बाद दूसरा धमाका हुआ।"

सेना और पुलिस ने घटनास्थल की नाकेबंदी कर दी।

पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों का ताजा दौर गत पांच अक्टूबर से जारी है। इनमें अब तक 250 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+