लश्कर के आतंकियों को पूछताछ के लिए बेंगलुरू ले जाया गया
बांग्लादेश ने लश्कर-ए-तैयबा के दोनों आतंकवादियों टी.नजीर उर्फ नजीर परवान और उसके रिश्तेदार शम्सुद्दीन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को बुधवार को सौंप दिया था।
मेघालय के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया, "शिलांग में पूछताछ के दौरान 25 वर्षीय नजीर ने 28 दिसंबर 2005 में बेंगलुरू में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में शामिल होने की बात स्वीकार की।"
गौरतलब है कि शिलांग की स्थानीय अदालत ने इन आरोपियों को गुरुवार को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications