शराब की लत में मासूम बेटी की जान ली
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राजधानी भुवनेश्वर से 100 किलोमीटर दूर ढेंकानाल जिले के कोरियहा गांव में 42 वर्षीय दामोदर मलिक ने बुधवार को कथित तौर पर अपनी छह वर्षीय बेटी की हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि मलिक मजदूरी करता है। वह शराब के लिए पत्नी से पैसे मांग रहा था। पत्नी के मना करने पर मलिक ने क्रोध में अपनी बेटी को मार डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications