सरकार ने मांगी गन्ना किसानों से दो दिनों की मोहलत (लीड-1)
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) महासचिव राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सचिवालय में मुख्यमंत्री मायावती के प्रमुख सचिव शैलेश कृष्ण से मुलाकात की।
करीब एंक घंटे तक चली मुलाकात के बाद राकेश टिकैत ने संवाददाताओं को बताया कि सरकार ने उनसे दो दिन का समय मांगा है। उसने भरोसा दिलाया है कि दो दिनों के अंदर चीनी मिल एसोशिएसन के साथ बातचीत करके एक वाजिब मूल्य तय कर लिया जाएगा, जिसे मानने के लिए प्रदेश की हर चीनी मिल बाध्य होगी।
टिकैत ने कहा कि अगर सरकार ने दो दिनों में हमारी मांगे नहीं मानी तो किसान उत्तराखंड और हरियाणा को गन्ना देने पर मजबूर हो जाएंगे। इससे पहले भाकियू के प्रमुख महेंद्र सिंह टिकैत की अगुवाई में मंगलवार सुबह हजारों की संख्या में किसान हाथों में गन्ना लेकर रेलगाड़ियों से यहां पहुंचे। टिकैत ने दोपहर बाद यहां किसानों की पंचायत को संबोधित किया और कहा कि हम अपने अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।
भाकियू के महासिचव राकेश टिकैत ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तराखंड की चीनी मिलें उनके गóो की कीमत 215 से 220 रुपये प्रति क्विंटल देने को तैयार हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गóो का राज्य परामर्शी मूल्य (एसएपी) 165 से 170 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है जबकि किसान अब इसे 220 रुपये न्यूनतम करने की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशयिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications