राजू दुनिया के चौथे सबसे बुरे सीईओ

राजू बने दुनिया के चौथे सबसे बुरे सीईओ

फोर्ब्स पत्रिका ने सत्यम कंप्यूटर्स कंपनी के पूर्व प्रमुख रामलिंगा राजू को दुनिया के 10 सबसे बुरे सीईओ की सूची में शामिल किया है. राजू को इसमें चौथे स्थान पर रखा गया है.

अब महिंद्रा सत्यम के नाम से जानी जा रही सत्यम कंप्यूटर्स के पूर्व संस्थापक प्रमुख पर पिछले वर्ष धोखाधड़ी का आरोप लगा था. भारत में कॉर्पोरेट जगत के सबसे बड़े घोटालों में इसे शामिल किया गया था.

इस तरह राजू ने वो उपलब्धि हासिल कर ली है जो शायद कोई भी हासिल नहीं करना चाहेगा. फ़ोर्ब्स पत्रिका में राजू को सबसे बुरे सीईओ की सूची में शामिल करना इसी दिशा में एक और कड़ी है.

आरोप

राजू के अलावा इस सूची में जिन अन्य प्रमुखों को शामिल किया गया है, उनमें सबसे ऊपर हैं गोल्डमैन सैक्स के प्रबंधक लॉयड ब्लैंकफिन. दूसरे स्थान पर हैं मेरिल लिंच के पूर्व प्रमुख जॉन थैन और तीसरे स्थान पर हैं श्रीलंका मूल के अमरीकी प्रबंधक राज राजारत्नम.

रामालिंगा राजू पर 78 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है. इसी साल जनवरी में राजू ने कंपनी में धोखाधड़ी की बात स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. इस मामले की तफ़तीश केंद्रीय जाँच ब्यूरो कर रही है. राजू और उनके भाई फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+