रिलायंस गैस मामले से अलग हुए जज

एबीजे पार्टनर्स मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को वैश्विक स्तर पर अधिग्रहण के मामलों में कानूनी सलाह देती है। इस तथ्य के खुलासे के बाद रविंद्रन ने बुधवार को स्वयं को इस मामले से अलग कर लिया। न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें सप्ताहांत में अपनी बेटी की कंपनी के रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ संबंधों के बारे में पता चला। प्रधान न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन और न्यायाधीश पी. सतशिवम के साथ रविंद्रन इस चर्चित कानूनी विवाद की सुनवाई कर रहे थे।
उन्होंने मामले से अलग होने की जानकारी उस वक्त दी जब रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से वकील हरीश साल्वे अपनी दलील पूरी करने वाले थे। साल्वे को बुधवार को लगतार सातवें दिन बहस जारी रखनी थी। न्यायाधीश के मामले से अलग होने के बाद इस मामले को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। नई खंडपीठ मामले की नए सिरे से सुनवाई करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications