पाक के परमाणु हथियारों की सुरक्षा पर सवाल

रक्षा राज्य मंत्री एम.एम.पल्लम राजू ने कहा, "पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति हर दिन बिगड़ती दिखाई दे रही है। परमाणु हथियारों जैसी अपनी रणनीतिक संपत्तियों की सुरक्षा वह कितने समय तक कर पाएगा यह चिंता का विषय है।"
भारतीय उद्योग महासंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन से इतर राजू ने संवाददाताओं से कहा, "हमें उम्मीद है कि वह (पाकिस्तान) अपने हथियारों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications