उच्च तकनीकी उपकरणों से लैस हुई़

चंडीगढ़, 4 नवंबर (आईएएनएस)। शहर की सड़कों पर बढ़ रहे यातायात को नियंत्रित करने के लिए और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को उच्च तकनीक के अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है।

चंडीगढ़ पुलिस अब वाहनों पर नजर रखने वाली स्वचालित कॉल अंतरण प्रणाली और टेलीफोन एकीकृत परिपथ से लैस हो गई है।

पुलिस उपाधीक्षक (संचार) रोशन लाल ने बुधवार को कहा," समय का पहलू हमारे लिए महत्वपूर्ण है। आधुनिक उपकरणों के सहारे हम फोन करने वाले को कुछ समय के अंदर ही पकड़ सकते हैं। अब हम तेजी से नजदीकी पीसीआर वाहन को सतर्क कर सकते हैं।"

चंडीगढ़ देश का ऐसा तीसरा शहर है जिसे 'रोल्टा इंडिया लिमिटेड' ने दिल्ली और मुंबई के बाद 1.25 करोड़ रूपये की यह प्रणाली उपलब्ध कराई हैं।

चंडीगढ़ के पीसीआर काफिले में कुल 56 वाहन हैं। इनमें 23 जिप्सियां, नौ एंबुलेंस, 21 मोटरसाइकिलें और राजमार्गो पर तैनात किए गए चिकित्सकीय सुविधा से लैस तीन वाहन शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.एस.श्रीवास्तव ने कहा," इन अत्याधुनिक उपकरणों को शामिल करने के बाद अच्छे परिणाम देखने के मिले हैं। लूटेरों, चोरों और मोटरसाइकिल चुराने वालों को पीसीआर कर्मचारियों द्वारा बड़ी संख्या में पकड़ा गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+