शरद पवार को शिवसेना का समर्थन!

Sharad Pawar
मुंबई। महाराष्‍ट्र विधानसभा के मंत्रीमंडल के निर्माण के लिए कांग्रेस और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच चल रही खींचतान को देखते हुए शिवसेना ने शरद पवार को समर्थन देने की बात कही है। शिवसेना ने कहा है कि वो पवार की पार्टी को समर्थन देने को तैयार है, लेकिन उसके लिए उसे कांग्रेस का साथ छोड़ना होगा।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने अपने एक बयान में कहा कि उनकी पार्टी पवार को समर्थन देने के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए राकांपा को कांग्रेस का साथ छोड़ना होगा। जबकि देखा जाए तो शिवसेना गठबंधन की कुल सीटें राकांपा की सीटों की संख्‍या में जोड़ने पर भी बहुमत जुटाने के लिए निर्दलीय विधायकों की जरूरत पड़ सकती है।

अजित पवार को खींचने में जुटी शिवसेना

अब देखना यह है कि कांग्रेस से चल रही तनातनी के चलते राकांपा अपना यह दूसरा विकल्‍प चुनती है या नहीं। शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने एक अखबार को दिए गए साक्षात्‍कार में इस विकल्‍प की बात छेड़ी है।

उन्‍होंने कहा कि शिवसेना और भाजपा के नेता ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद उन्हें प्रस्ताव दिया था, कि यदि वह अपने समर्थकों के साथ राकांपा छोड़कर चले आयें तो उन्हें मुख्यमंत्नी बना दिया जायेगा। पवार ने कहा कि उस समय उन्होंने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+