भारत अहम रणनीतिक सहयोगी: अमरीका

भारत अहम रणनीतिक सहयोगी: अमरीका

अमरीका ने कहा है कि भारत उसका अहम रणनीतिक सहयोगी है और पाकिस्तान को दी जा रही सैन्य मदद दक्षिण एशिया क्षेत्र में सभी अमरीकी सहयोगियों और लोकतंत्र को पैदा होने वाले ख़तरों का समना करने के लिए है.

अमरीका ने ये भी कहा है कि पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद का मक़सद ये नहीं है कि वह क्षेत्र में किसी पड़ोसी देश के ख़िलाफ़ इस्तेमाल की जाए.

अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता इयन कैली ने शुक्रवार को संवाददाताओं के सवालों के जवाब में ऐसा कहा है.

ग़ौरतलब है कि हाल में पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने यह कह कर ख़लबली मचा दी थी कि 'अमरीकी से मिलने वाली सैन्य सामग्री पाकिस्तानी सेना के यूनिट्स के पास रहती है, फिर ये यूनिट चाहे पश्चिमी सीमा पर तैनात हो या फिर पूर्वी सीमा (मतलब भारत) पर तैनात हों.'

एक सवाल के जवाब में अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इयन कैली का कहना था, "पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद का मक़सद एक साझा ख़तरे का सामना करना है. इस ख़तरे का केवल पाकिस्तान सामना नहीं कर रहा. अमरीका, और कहा जा सकता है कि भारत के लिए भी यह अहम ख़तरा है. ये है चरमपंथ और धार्मिक कट्टरपंथ का ख़तरा."

उनका कहना था, "पाकिस्तान को मदद के तौर पर दिया जाने वाला पूरा पैकेज एक चनौती का सामना करने के लिए दी जाने वाली मदद के रूप में है...और भारत के साथ हमारा रिश्ता रणनीतिक है और महत्वपूर्ण है. हम पाकिस्तान को मदद बहुत ही पारदर्शी और ख खुले ढंग से दे रहे हैं."

अगले महीने भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अमरीका यात्रा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में इयन कैली ने कहा कि वह ये कह पाने की स्थिति में नहीं हैं कि भारत को मदद के पैकेज में क्या कोई सैन्य मदद का हिस्सा भी है या नहीं.

इयन कैली का कहना था, "पाकिस्तान को दी जा रही मदद साझा ख़तरे का सामना करने के लिए है, वह उस क्षेत्र में किसी पड़ोसी देश के ख़िलाफ़ इस्तेमाल के लिए नहीं है. जहाँ तक भारत को मदद दिए जाने का सवाल है, मुझे इस पैकेज की विस्तृत जानकारी नहीं है इसलिए मैं नहीं कह सकता कि इसमें कोई सैन्य मदद शामिल है या नहीं... लेकिन भारत के साथ सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है और जैसा मैंने कहा - रणनीतिक है."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+