युद्ध की तैयारी कर रहा म्यांमार: बांग्लादेश
ढाका।
बांग्लादेश ने कहा है कि पड़ोसी देश म्यांमार युद्ध की तैयारी कर रहा है और इसके तहत उसने सीमा पर हथियारबंद सैनिकों, युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों को तैनात किया है। बंग्लादेश ने भी जवाबी तैयारी करते हुए सीमा पर अपनी स्थिति मजबूत की है। id="toptextpromo">बांग्लादेश
की सेना के हवाले से समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने सोमवार को यह खबर प्रकाशित की कि म्यांमार सेना ने बांग्लादेश की सीमा पर रविवार को टैंक, तोपों तथा 13 युद्धपोतों को तैनात किया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बांग्लादेश
ने भी जवाब में चटगांव और खुलना बंदरगाहों पर 30 युद्धपोतों को तैनात किया है। चटगांव स्थित नौसेना के एक अधिकारी ने अखबार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्री दीपू मोनी ने रविवार को बांग्लादेश सीमा पर म्यांमार की सैन्य तैयारियों को एक नियमित कार्रवाई बताया।











Click it and Unblock the Notifications