पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण

उड़ीसा के बालासोर जिले चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मिसाइल का पहला परीक्षण सुबह 10.30 बजे और दूसरा तीन मिनट बाद 10.33 पर किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मिसाइलों की मारक क्षमता लगभग 350 किलोमीटर है।
उल्लेखननीय है कि पृथ्वी स्वदेशी तकनीकी से निर्मित भारत की पहली बैलेस्टिक मिसाइल है। मिसाइल के दो संस्करण पहले ही सेना और वायु सेना में शामिल किए जा चुके हैं।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों के अनुसार इंटरशियल नेविगेशन प्रणाली से सुसज्जित पृथ्वी-2 मिसाइल की लंबाई लगभग नौ मीटर और इसका व्यास एक मीटर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications