हिमाचल के युवाओं को मोहने निकले राहुल

राज्य में कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) में नई जान फूंकने के मकसद से मंगलवार की सुबह वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), शिमला के छात्रों से मुलाकात करेंगे जबकि दोपहर में कांगड़ा से 30 किलोमीटर दूर स्थित धर्मशाला में युवाओं से बातचीत करेंगे।
पार्टी की छात्र इकाई को मजबूत करेंगे
एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव रागिनी नायक ने सोमवार को कहा, "राहुल की हिमाचल यात्रा का मकसद पार्टी की छात्र इकाई को मजबूती प्रदान करना है। पार्टी की विचारधारा का विस्तार करने व उसमें नया जीवन फूंकने के लिए वह यहां आ रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि राहुल अन्य राजनीतिक दलों से संबद्ध विभिन्न युवा संगठनों के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा, "यह केवल बातचीत का एक दौर होगा जिसमें युवाओं की नब्ज समझने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए किसी भी छात्र संगठन से जुड़े युवा हमारे नेता के पास आकर अपने मुद्दे और आकांक्षाओं पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। यह केवल विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श का मंच होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications