आंध्र: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे पीएम

गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के.रोसैया ने एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री के दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। इससे पहले प्रधानमंत्री के दौरे के कार्यक्रम में दो बार बदलाव किया गया। बदले गए कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री विशेष विमान से शुक्रवार दोपहर 2.20 बजे बजे नई दिल्ली से विजयवाड़ा पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित कृष्णा और गुंटूर जिले का सर्वेक्षण करेंगे।
राज्य के मुख्यमंत्री के साथ बैठक भी
एक घंटे के सर्वेक्षण के बाद वह विजयवाड़ा होते हुए हैदराबाद लौटेंगे। वहां राजभवन में मुख्यमंत्री के. रोसैया और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनके समक्ष अधिकारी एक पावर प्वाइंट प्रस्तुति देंगे।
शनिवार सुबह वह पड़ोसी कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद दोपहर 12.25 बजे हैदराबाद होते हुए नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के बुधवार को घोषित कार्यक्रम के अनुसार वह शुक्रवार को ही दोनों राज्यों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications