एमपी में महिला, 2 बच्चों की हत्या

पुलिस के अनुसार यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की राधागंज कॉलोनी में गुरुवार रात को हुई। अंजू जायसवाल (40 वर्ष) उसकी बेटी ऋषिका (9 वर्ष) और पुत्र देवास (6 वर्ष) घर में अकेले थे, तभी उनकी हत्या कर दी गई।
कोतवाली थाने के प्रभारी एस एन तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि तीनों हत्याएं लूट के इरादे से की गई मालूम पड़ती हैं क्योंकि घर की अलमारी खुली पड़ी थी। पुलिस को मौके से कारतूस भी बरामद हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications