अभागी नर्गिस बनेगी 'लाडली लक्ष्मी'
इंदौर के महू इलाके के बड़गोदा गांव की नर्गिस की दर्द भरी दास्तान हैं। मानसिक रूप से विक्षिप्त उसकी मां शहनाज पर अपने दो बच्चों की हत्या का आरोप था। शहनाज जब जेल में थी तब उसकी गोद में नर्गिस पल रही थी, मगर शहनाज ने जेल में ही फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
जिला जेल के अधीक्षक अशोक दुबे बताते हैं कि शहनाज का मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा और नर्गिस को उसके पिता नगीन को सौप दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के महिला बाल विकास द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ नर्गिस को देना तय किया गया है।
ढाई साल की हो चुकी नर्गिस को इस योजना का लाभ मिलने से उम्मीद जताई जा रही है कि अब उसका जीवन पहले से कहीं सुखमय हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications