मद्यपान से प्रभावित होती है भूख
'ला ट्रोब' विश्वविद्यालय में मनोवैज्ञानिक अन्ना कोकावेक का कहना है, "यद्यपि अल्कोहल एक दवा है लेकिन शराब का लंबे समय तक सेवन शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।"
कोकावेक और उनके सहयोगी प्रोफेसर सिमोन क्रो ने अल्कोहल का शरीर पर प्रभाव जानने के लिए अल्कोहल के सेवन और भूख के बीच संबंध का अध्ययन किया।
कोकावेक ने कहा कि मद्यपान करने वालों का इलाज अक्सर अत्यधिक कुपोषित अवस्था में होता है। उन्होंने कहा, "इसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां जैसे 'वर्नीक-कोर्साकोफ सिंड्रोम' (इस बीमारी की अवस्था में विस्मरण और भ्रम की परेशानियां हो जाती हैं।) हो सकता है।"
कुपोषण की इस अवस्था की वजह मद्यपान करने वालों की आहार-संबंधी अच्छी आदतें न होना है।
कोकावेक ने कहा, "हमने पाया कि भूख को कुछ जैवरासायनिक क्रियाएं नियंत्रित करती हैं जो मद्यपान करने से परिवर्तित हो जाती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications