परिवार के 6 बच्चों की डूबने से मौत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खालवा थाने के ढाबिया गांव का चंपालाल अपने चार पोते और दो पोतीयों को लेकर सोमवार की दोपहर को नर्सरी गया था। वन विभाग में कार्यरत चंपालाल अपने पोते-पोतियों को खेलता छोड़कर नर्सरी का मुआयना करने निकल गया।
पानी में दिखीं बच्चों की लाशें
बताया जाता है कि चंपालाल नर्सरी का मुआयना कर लौटा तो उसे बच्चे कहीं नजर नहीं आए। तलाश करने पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क के किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे पानी में बच्चों की लाशें दिखाई दीं। इस हादसे में चंपालाल के चार पोते विशाल (आठ वर्ष), महलू (आठ वर्ष), सुमित (छह वर्ष), मगन (पांच वर्ष), और दो पोतियों संजना (छह वर्ष) व राधिका (10 वर्ष) की मौत हो गई। शवों को देर रात गडढे से निकाला गया।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) बी़ एस़ वास्कले ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में सात फुट पानी था, जिसमें ये सभी बच्चे डूब गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications