नीतीश को जानसे मारने की धमकी

अधिकारियों के मुताबिक नक्सलियों ने यह एसएमएस एक टीवी पत्रकार को भेजा है। गृह सचिव आमिर सुभानी के मुताबिक धमकी भरे एसएमएस में नक्सली नेता रविजी और दीरेन सिंह को रिहा करने की मांग की गई है।
पुलिस महानिदेशक आनंद शंकर और आईजीपी (ऑपरेशन) एसके भारद्वाज मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि इस धमकी के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications