राजस्थान में 3.5 करोड़ का चना, चीनी जब्त

मामला दर्ज करने के निर्देश
राजस्थान के खाद्य मंत्री बाबू लाल नागर ने बताया कि खाद्य विभाग के जांच दल ने गंगानगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास दाल मिल में अवैध रूप से भण्डारित 15 हजार 34 क्विंटल चना जब्त किया गया है। जिसका बाजार मूल्य करीब 3 करोड़ 30 लाख रूपये है। उन्होंने बताया कि दाल मिल के विरूद्घ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही कर पुलिस थाने में एफ.आई.आर दर्ज कराने के निर्देश दिये गये हैं।
नागर ने बताया बीकानेर में चीनी का अवैध कारोबार करने की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग के जॉंच दल ने छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से भण्डारित की गयी 514 क्विंटल चीनीं जब्त की गयी है, जिसका बाजार मूल्य करीब 17 लाख रूपये है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications