हिमाचल में पोलीथीन पर प्रतिबंध

Shimla
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार से पोलीथीन की थैलियों के उपयोग पर रोक लगा दी है। पर्यावरण मंत्री जे. पी. नाड्डा ने कहा, "दो अक्टूबर से राज्यभर में पोलीथीन की थैलियों के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।"

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को एक महीना पूर्व ही इसकी सूचना दे दी गई थी और उन्हें जैवविघटनशील थैलियों का उपयोग करने के लिए कहा गया था।

उन्होंने कहा, "सरकार द्वारा लोगों को कॉटन व जूट की थैलियों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि पोलीथीन की थैलियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। गांधी जयंती (शुक्रवार) के अवसर पर हम राज्य में आने वाले पर्यटकों को सांकेतिक रूप में कागज व जूट के थैले देंगे।"

पूर्व में 1 जनवरी 1999 को पोलीथीन की रंगीन थैलियों के उपयोग पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद 2004 में 70 माइक्रोन से कम मोटाई की पोलीथीन थैलियों के उपयोग पर रोक लगाई गई। राज्य गैर-जैवविघटनकारी कचरा (नियंत्रण) नियमों की धारा 7(एच) के तरह यह पाबंदी लगाई गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+