इंडोनेशिया भूकंप: अबतक 1100 मौतें

संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव और मानवीय सहायता मामलों के प्रमुख जॉन होम्स ने गुरुवार को न्यूयार्क में बताया कि राहत कर्मियों के दलों को प्रभावित इलाकों में तैनात कर दिया गया है। होम्स ने कहा, "मेंतावी प्रायद्वीप के हालात के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। ऐसी आशंका है कि इस प्रायद्वीप पर भूकंप का ज्यादा असर पड़ा होगा।"
एक लाख डॉलर की सहायता राशि
उधर, इंडोनेशिया की मीडिया में मरने वालों की संख्या संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े से बेहद कम बताई गई है। होम्स ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की कई एजेंसियों को इंडोनेशिया के पदांग में लगाया गया है। इसके अलावा जकार्ता को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की ओर से 100,000 डॉलर की राशि मुहैया कराई गई है।
गौरतलब है कि बुधवार सुबह सुमात्रा के पश्चिमी तट पर रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications