गंगा में डुबकी लगाएंगे मुस्लिम धर्मगुरु
कल्बे सादिक ने कहा कि हरिद्वार में होने वाले वर्ष 2010 के कुंभ मेले में वह पवित्र गंगा में डुबकी लगाएंगे। उन्होंने कहा, "डुबकी ही क्या मैं वह सब कुछ करूंगा जो हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए जरूरी हो और राष्ट्र को विकास के पथ पर ले जाए।" सादिक ने कहा कि उनकी डुबकी हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बनेगी और दोनों समुदायों के बीच बेहतर संबंध बनाने का संदेश देते हुए दोनों समुदायों के रिश्तों को और मजबूत करेगी।
फिलहाल तारीख तय नहीं
आगामी कुंभ मेला उत्तराखंड के हरिद्वार में अगले साल जनवरी से अप्रैल तक लगेगा। इसमें भारत से ही नहीं दुनिया के कोने-कोने से करीब 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
सादिक ने कहा कि उन्होंने गंगा स्नान के लिए अभी फिलहाल कोई तारीख तय नहीं की है लेकिन अपने इस फैसले को वहां के संतों तक पहुंचा दिया है। मजहबी दूरी मिटाने के लिए उन्होंने प्रमुख रूप से अखिल भारतीय साधु परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यतींद्र गिरि जी महाराज से चर्चा की है। सादिक ने बताया कि गिरि जी से बातचीत में कई अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications