ब्रिटिश एयरवेज का विमान आपात स्थिति में उतरा
मुंबई। ब्रिटिश एयरवेज (बीए) के एक विमान को गुरुवार तड़के आपात स्थिति में उतारना पड़ा। मुंबई से लंदन जा रहे इस विमान में 207 यात्री सवार थे। मुंबई के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम से उड़ान भरने वाली बीए-138 उड़ान के कॉकपिट में फायर अलार्म बजने के बाद गुरुवार तड़के उसे उतरना पड़ा।
विमान ने सुबह तीन बजे उड़ान भरी थी लेकिन आधे घंटे बाद कैप्टन ने कॉकपिट में फायर अलार्म सुना। उन्होंने तत्काल विमान उतारने का फैसला किया। एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर फौरन आपातस्थिति घोषित कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार विमान को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है लेकिन इसकी जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications