यूपी: पांच छात्रों पर रैगिंग का आरोप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के एलएलबी के पांच वरिष्ठ छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने एक नए छात्र (प्रथम वर्ष) की रैगिंग लेते हुए उसके मुंह में पिस्तौल डाल कर पिटाई की।
शहर के भारत अस्पताल में भर्ती घायल छात्र देव सिंह भड़ाना की तरफ से पुलिस में पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ रैगिंग की शिकायत की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जांच के बाद ही होगी कार्रवाई
मेडिकल कॉलेज थाना-प्रभारी आरबी कौल ने गुरुवार को बताया कि हम विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की काईवाई होगी। कौल ने कहा कि आरोपी छात्रों से रैगिंग के बाबत पूछताछ की जा रही है।
शिकायत के मुताबिक वरिष्ठ छात्रों ने बुधवार को उसको अपने सीट पर खड़ा होकर नाचने के लिए कहा। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने उसके मुंह में पिस्तौल की नाल डाल कर पिटाई की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications