केरल में नाव दुर्घटना में 30 पर्यटक डूबे

मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन ने इस दुर्घटना पर गहर दुख व्यक्त किया है और जांच का अदेश दिया है। केरल पर्यटन विकास निगम की नाव पर करीब 76 पर्यटक सवार थे। ज्यादातर पर्यटक कर्नाटक के थे जबकि कुछ विदेश के थे। नाव थेक्केडी के पास एक कृत्रिम झील में डूब गई।
राहत कार्य में जुटे एक वन कर्मचारी सुभाष ने कहा कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो डबल डेकर नाव का ऊपरी हिस्सा नीचे की तरफ था। सुभाष ने कहा कि उसने शीशा को तोड़कर करीब चार लोगों को बचाया। उसने कहा कि हमारी टीम ने करीब 20 लोगों को बचाया है।
पेरियार अस्पताल का दृश्य हृदय विदारक था। यहां करीब 20 शवों को लाया जा चुका था। अस्पताल के बाहर एक महिला छाती पीटकर रो रही थी। उसे बताया गया था कि उसके दोनों बेटे नहीं रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications