पाक को अमेरिका देगा 7.5 अरब डॉलर

वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस ने एक विधेयक पारित कर पाकिस्तान को दी जाने वाली असैन्य सहायता राशि में तिगुनी वृद्धि करते हुए अगले पांच वर्षो के लिए इसे 7.5 अरब डॉलर कर दिया है, लेकिन कहा है कि वह अपनी सीमा में सक्रिय कट्टरपंथी गुटों के खिलाफ कार्रवाई करे और पड़ोसी देशों पर हमले रोके।

हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में बुधवार को पारित इस विधेयक में हालांकि पाकिस्तान की संवेदनाओं को चोट नहीं पहुंचाने के इरादे से भारत का खासतौर पर उल्लेख नहीं किया गया है लेकिन इसमें जैश ए मोहम्मद और मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकवादी संगठनों के नामों का विशेष रूप से जिक्र किया गया है।

इससे पहले पिछले सप्ताह सीनेट ने पाकिस्तान को वर्ष 2014 तक 1.5 अरब डॉलर राशि सालाना देने संबंधी विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया था।

हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में विदेश मामलों से संबद्ध समिति के अध्यक्ष हॉवार्ड एल.बेरमन ने कहा अमेरिका पाकिस्तान और उसकी जनता के साथ सही मायनों में सामरिक भागीदारी करना चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कुछ इलाकों में अभी भी आतंकवादी छुपे हुए हैं और अमेरिका पर हमले की साजिश रच रहे हैं।

बेरमन ने कहा, "इस विधेयक से पाकिस्तान को अलकायदा से निपटने में सहायता मिलेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+