एयर इंडियाः यात्रियों को दिए गुलाब
नई
दिल्ली। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के हड़ताली पायलटों के काम पर लौटने के बाद उसका कामकाज सामान्य हो गया है। गुरुवार सुबह उसकी सभी उड़ाने निर्धारित समय पर रवाना हुईं। देश के कई हवाई अड्डों पर एयर इंडिया के यात्रियों को उस समय आश्चर्य हुआ जब विमानन कंपनी के कर्मचारियों ने हड़ताल की वजह से हुई परेशानी के लिए उनसे माफी मांगी। id="toptextpromo">कई
यात्रियों को कर्मचारियों ने गुलाब के फूल भी दिए। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को आकर्षित करने के लिए विमानन कंपनी कुछ रियायतों की भी घोषणा करेगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को एयर इंडिया के पायलटों ने पांच दिनों तक चली हड़ताल वापस लेने की घोषणा की थी। हड़ताली पायलटों का नेतृत्व कर रहे कैप्टन वी.के.भल्ला ने कहा था कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री से बातचीत के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला किया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।











Click it and Unblock the Notifications