बिहार: सांसद ने महिला से की मारपीट

Bihar crime
पटना। बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने में एक महिला ने राज्यसभा के सदस्य सुभाष प्रसाद यादव के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज करवाया है।

मीरगंज थाने के प्रभारी सुधीर कुमार चतुर्वेदी ने गुरुवार को बताया कि लाइन बाजार गांव की अहमिदा खातून की ओर से दर्ज कराए गए मामले में आरोप लगाया गया है कि बुधवार शाम अहमिदा अपने जमीन पर चाहरदीवारी करवा रही थी, तभी यादव अपने तीन-चार समर्थकों के साथ आए और उसके साथ मारपीट करने लगे।

इस घटना में अहमिदा घायल भी हो गई। चतुर्वेदी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+