भारत पर फिर हमला करेगा लश्कर

Terrorists
वाशिंगटन। मुंबई के ताज होटल, होटल ओबरॉय और कोलाबा के अलग-अलग स्‍थानों पर पिछले साल 26/11 को खून की होली खेलने वाला आतंकवादी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा फिर से भारत पर हमले की फिराक में है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक इस बार संगठन के पूर्व व मौजूदा दोनों सदस्‍य तैयारी में जुटे हुए हैं।

पाक का लश्‍कर पर नियंत्रण नहीं

इस संबंध में 'न्यूयार्क टाइम्स' ने एक खबर भी प्रकाशित की है। खबर के मुताबिक लश्‍कर भारत के एक अन्‍य बड़े शहर पर हमला बोलने की तैयारी में है। एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी के मुताबिक अमेरिका ने भारत को मुंबई जैसे कुछ अन्य हमले होने के बारे में चेतावनी दी है। परंतु इस बारे में उन्हें किसी ने कोई सूचना नहीं दी है।

अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान को भय है कि मुंबई हमले जैसी कोई अन्य घटना हुई तो भारत सैन्य प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकता है और इसके नतीजे में युद्ध भड़क सकता है। पाकिस्तानी अधिकारी ने यह भी कहा कि वह ऐसा दोबारा नहीं होने की गांरटी नहीं दे सकते क्योंकि उनका लश्कर पर कोई नियंत्रण नहीं है।

मुंबई जांच में क्‍या निकला

न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार उसने मुंबई जांच पर भारतीय और पाकिस्तानी दस्तावेजों को हासिल किया है। इसमें पूरे पाकिस्तान में फैले लश्कर के संगठन की विस्तृत तस्वीर है। इनमें 26/11 के हमले की तैयारी के लिए उपयोग किए गए कराची के चार घरों और दो प्रशिक्षण शिविरों का भी ब्योरा है।

पाकिस्तानी दस्तावेजों के अनुसार एक होम्योपैथी दवा विक्रेता हमाद अमीन सादिक ने मुंबई हमले के संगठनकर्ताओं के लिए बैंक खातों का प्रबंध किया और अन्य आपूर्ति सुनिश्चित की। इन सबसे यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान के अपनी धरती पर आतंकवादी ढांचा ध्वस्त करने के वादे के बावजूद लश्कर का संगठन न केवल कायम है वरन वह फल-फूल भी रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+