ठाकरे के विरुद्ध गैर जमानती वारंट

जी हां अपने मुखपत्र सामना में पिछले साल बाल ठाकरे ने बिहारियों पर अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ उनके खिलाफ बिहार के एक न्यायालय में मुकदमा कायम किया गया। उसी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बाल ठाकरे को तलब किया, लेकिन वो कोर्ट नहीं पहुंचे, लिहाजा उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी कर दिया गया।
आरा के अपर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी (एसडीजीएम) राकेश पति तिवारी ने शुक्रवार को बाल ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। हालांकि वॉरंट अभी तक ठाकरे को नहीं मिला है।
क्या कहा ठाकरे ने
असल में 6 मार्च 2008 को शिवसेना के मुखपत्र सामना में बाल ठाकरे ने अपने संपादकीय पृष्ठ पर लिखा, "एक बिहारी सौ बीमारी।" इस टिप्पणी पर बिहार के लोगों में पहले से ही खासा आक्रोष व्याप्त है। बिहार के निवासी राजेश कुमार सिंह ने विभिन्न समाचार पत्रों में 6 मार्च 2008 को प्रकाशित एक खबर का हवाला देते हुए बाल ठाकरे के खिलाफ एक परिवाद पत्र दाखिल किया था।
राजेश कुमार के अधिवक्ता आनंद वात्स्यायन ने बताया कि दायर परिवाद पत्र के मामले में जांच के बाद न्यायालय ने बाल ठाकरे के विरूद्घ संज्ञान लेते हुए न्यायालय में उपस्थित होने का सम्मन जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई के बाद न्यायालय ने 7 जुलाई 2009 को बाल ठाकरे के खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किया गया, परंतु ठाकरे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। अंत में न्यायालय ने शुक्रवार को बाल ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
-
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट












Click it and Unblock the Notifications