छेड़खानी के आरोप में जवान गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ से गुजर रही हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस में संजय शंकर नाम का एक जवान कथित रूप से दो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया।
स्टेशन पर जवान की पिटाई
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब रेलगाड़ी रायपुर स्टेशन पर रूकी तो डिब्बे में सवार अन्य यात्रियों ने संजय को पीटना शुरू किया और बाद में उसे राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया।
अधिकारी ने बताया कि संजय नशे में था और वह पुणे जा रहा था। उसकी नियुक्ति सेना की इंजीनियरिंग शाखा में हुई थी। उन्होंने कहा कि संजय के खिलाफ मामले की विस्तृत रिपोर्ट पुणे स्थित सैन्य कार्यालय को भेजी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications