माइकल के पिता को मौत की परिस्थितियों पर शंका

माइकल के पिता को मौत की परिस्थितियों पर शंका

पिता जो जैक्सन लॉस एंजेलिस में ब्लैक एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अवॉर्ड्स के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस बार कार्यक्रम में माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि दी गई.

वहीं रेड कार्पेट पर जो ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की मौत से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर काफ़ी चिंताएँ हैं.

इस बीच जैक्सन परिवार की माँग पर दोबारा शव परीक्षण हुआ है. जो जैक्सन ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि परीक्षण के नतीजे कुछ समय में पता चल जाएँगे.

उन्होंने ये भी बताया कि अंतिम संस्कार के बारे में अभी तक कोई अंतिम फ़ैसला नहीं किया गया है. जबकि लॉस एंजेलिस पुलिस जैक्सन की मौत की जाँच कर रही है.

माइकल जैक्सन के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में जो ने कहा, "मेरे बेटे के लिए हुए इस कार्यक्रम की वजह से मैं आज बाहर निकला. ये काफ़ी अच्छा रहा. काश वो ये सब देखने के लिए यहाँ होता."

उनका कहना था कि दुनिया भर से जिस तरह उनके बेटे को श्रद्धांजलि दी गई है उससे वे काफ़ी अभिभूत हैं.

माइकल जैक्सन के तीन बच्चे किसके पास रहेंगे इस बारे में लग रही अटकलों पर माइकल जैक्सन के माता-पिता ने एक बयान जारी किया है.

माइकल जैक्सन के पिता ने बताया कि दोबारा शव-परीक्षण हो चुका है

जो जैक्सन का कहना है कि माइकल जैक्सन से जुड़े सभी मामलों में उनकी और उनकी पत्नी की ही अंतिम भूमिका होगी और बच्चे उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं.

डॉक्टर पर संदेह नहीं

लॉस एंजेलिस काउंटी के जाँचकर्ता के कार्यालय ने हत्या की आशंका को तो खा़रिज किया मगर साथ ही मौत की वजह बताना तब तक के लिए टाल दिया जब तक अन्य परीक्षणों के नतीजे नहीं आ जाते.

अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक जैक्सन रोज़ाना एक दर्द निवार दवा डेमेरोल ले रहे थे जिसे पेथिडीन भी कहते हैं.

इसके अलावा शनिवार को पुलिस ने जैक्सन के निजी डॉक्टर कोनार्ड मरे से गहन पूछताछ की थी.

जैक्सन की लॉस एंजेलिस में जब गुरुवार को मौत हुई थी तब डॉक्टर मरे ही वहाँ मौजूद थे.

मगर डॉक्टर मरे की वकील ने कहा कि वह इस मामले में कोई अभियुक्त नहीं हैं.

इस बीच जैक्सन की मौत के बाद से उनके संगीत की दुनिया भर में माँग बढ़ गई है.

ऐपल आइट्यून्स के डाउनलोड चार्ट में जैक्सन के गाने सिर्फ़ जापान को छोड़कर हर देश में सबसे ऊपर रहे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+