आगामी 22 जुलाई को पूर्ण सूर्य ग्रहण
एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने यहां कहा कि पिछले 15 वर्षो के दौरान देश में दिखाई देने वाला यह तीसरा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसके बाद अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण वर्ष 2087 में लगेगा।
नेहरू प्लेनेटोरियम के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक और आकाशगंगा खगोल विद्या केंद्र के निदेशक भरत अदूर ने कहा, "यह सूर्य ग्रहण सूर्योदय के कुछ ही क्षण बाद दक्षिण गुजरात के सूरत से शुरू होगा और दुनिया के एक बड़े हिस्से में देखा जा सकेगा। इसकी दृश्यता का दायरा जापान तक विस्तृत होगा।"
अदूर ने कहा, "सूरत में यह पूर्ण रूप से तीन मिनट तक दिखाई देगा, लेकिन बिहार में इसे लगभग चार मिनट तक देखा जा सकेगा। सुदूर पूर्वी हिस्से में गुआम द्वीप के पास आइवो-जिमा में इस अद्भुत दृश्य को 6 मिनट तक देखा जा सकेगा।"
यह सूर्य ग्रहण देश में सूरत से होते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर व अन्य शहरों में, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम और असम में देखा जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications