ज्योति बसु से मिले बुद्धदेव
मुख्यमंत्री आज सुबह राज्य सचिवालय पहुंचे। वहां से वह सीधे शाम को निकले और ज्योति बसु से मिलने निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।
गौरतलब है कि सोमवार सुबह से ही यह अफवाह उड़ी हुई है कि मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली पराजय के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। हालांकि वरिष्ठ वामपंथी नेता बिमान बसु ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की संभावनाओं को सिरे से नकारते हुए इन अफवाहों को बेबुनियाद करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications