करूणानिधि मंगलवार को करेंगे सोनिया से मुलाकात
सोमवार को डीएमके की कार्यकारी परिषद की बैठक हुई जिसमें केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के सिलसिले में कांग्रेस आलाकमान से बातचीत के लिए करूणानिधि को अधिकृत किया गया।
बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में करूणानिधि ने कहा, "हमारी पार्टी केंद्र में कैबिनेट का हिस्सा बनने के बारे में अभी विचार करेगी। मैं कल सोनिया गांधी से मुलाकात करूंगा।"
उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार सेतुसमुद्रम नहर परियोजना को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
डीएमके की कार्यकारी परिषद ने वरिष्ठ नेता टी. आर. बालू को लोकसभा में पार्टी का नेता चुन लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications