इंग्लैंड में बर्फ़बारी, जनजीवन प्रभावित

इंग्लैंड में बर्फ़बारी, जनजीवन प्रभावित

बर्फ़बारी का सबसे अधिक असर दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड पर पड़ा है.

देश के कई हिस्सों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

इस बार ब्रिटेन में हुई बर्फ़बारी ने पिछले 18 सालों के रिकार्ड को तोड़ दिया है.

मौसम विभाग ने पूरे इंग्लैंड, वेल्स और पूर्वी स्कॉटलैंड के कुछ हिस्सों में बर्फ़बारी की चेतावनी जारी कर दी है. चेतावनी के अनुसार सोमवार शाम और मंगलवार को और भी ज़्यादा बर्फ़ पड़ सकती है.

राजनधानी लंदन में बस सेवा पूरी तरह बंद करनी पड़ी हैं जबकि हीथ्रो हवाई पट्टी को भी बंद करना पड़ा है.

क़रीब छह इंच तक की इस रिकार्ड बर्फ़बारी से सड़क और रेल सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.

ख़तरनाक ड्राइविंग

देश के हज़ारों बच्चों को सुबह ही पता लगा कि उनके स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

एसेक्स में 450 से ज़्यादा और बर्कशायर में 255 स्कूलों को बंद कर दिया गया है. जबकि लीस्टरशायर और रूटलैंड में 200 स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है.

उत्तरी-पूर्वी इंग्लैंड, पूर्व-पश्चिमी ससेक्स, केंट, नोर्फ़ोक कैम्ब्रिजशायर, लिंकनशायर और सफ़ोक में सौ दूसरे स्कूलों को भी बंद रखा गया है जहाँ पिछले 15 सालों में पहली बार सड़कों पर बर्फ़ जमा हो गई है.

लंदन के इस बुरे मौसम की वजह से ओल्ड बैली कोर्ट को भी बंद करना पड़ा.

मौसम की वजह से हवाई सेवा सबसे बुरी तरह प्रभावित हुई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+