ओबामा ने भारतीय मूल के संजय गुप्ता को सर्जन जनरल पद की पेशकश की

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 7 जनवरी(आईएएनएस)। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के जाने-माने न्यूरोसर्जन और सीएनएन एवं सीबीएस के स्वास्थ्य संवाददाता संजय गुप्ता को सर्जन जनरल पद की पेशकश की है।

गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि इस पेशकश को वे स्वीकार करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस पेशकश के आकलन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। गुप्ता ने अपने परिवार को अटलांटा से वाशिंगटन भेजने के आर्थिक व दूसरे पहलुओं पर मंथन के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी है। इसके बाद वे इस पर औपचारिक फैसला लेंगे।

सबसे पहले 'वाशिंगटन पोस्ट' ने इसका खुलासा किया था कि गुप्ता को देश का सर्जन जनरल पद दिया जा सकता है। इसके बाद उनकी संभावित नियुक्ति की खबर सीएनएन ने भी दी। गुप्ता ने नवंबर में ओबामा से मुलाकात की थी। उनकी यह मुलाकात दो घंटे तक चली थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पेशकश के बाद गुप्ता ने भावी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री टॉम डैश्ले और ओबामा के कई सलाहकारों से बातचीत की। मिशीगन में जन्में गुप्ता के माता-पिता भारत से अमेरिका आए थे। वह न सिर्फ सफल सर्जन हैं, बल्कि स्वास्थ्य मामलों के जाने-माने विशेषज्ञ भी हैं। सीएनएन पर उनका कार्यक्रम 'हाउस कॉल विद डा़ संजय गुप्ता' काफी लोकप्रिय हुआ।

इससे पहले भी वह सरकार को सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2003 में इराक युद्घ के दौरान उन्हें एक नौसैनिक स्वास्थ्य सेवा निकाय 'डेविल डॉक्स' में नियुक्त किया गया था। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक जटिल आपरेशन किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+