श्रीलंका ने लिट्टे को प्रतिबंधित किया (लीड-1)

कोलंबो, 7 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका सरकार ने बुधवार को लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) को एक आतंकवादी संगठन करार देते हुए, उस पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

कृषि विकास मंत्री और सत्तारूढ़ श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के महासचिव मैथिरिपाला श्रीसेना ने विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा, "लिट्टे पर आज से प्रतिबंध लगा दिया गया है।"

उन्होंने कहा कि लिट्टे को आज से एक आतंकवादी संगठन होने के सभी परिणामों का सामना करना होगा।

सरकार का यह निर्णय लिट्टे की राजनीतिक राजधानी किलिनोच्चि पर सेना के कब्जे के एक सप्ताह बाद आया है।

श्रीसेना ने कहा कि राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे जो रक्षामंत्री भी हैं, ने आपातकालीन कानूनों के अनुसार लिट्टे को आतंकवादी संगठन घोषित करने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल के सामने रखा था। मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

राजपक्षे ने 22 दिसम्बर को धमकी दी थी कि यदि लिट्टे ने अपने कब्जे वाले इलाके के तमिल नागरिकों को सरकारी इलाकों की ओर आने की अनुमति नहीं दी, तो उसे आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया जाएगा।

विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम मुख्यत: एक कानूनी कदम है। इसके बाद सरकार लिट्टे से संबंध रखने वालों के खिलाफ आतंकवाद निरोधक कानून के तहत कार्रवाई कर सकेगी। लिट्टे को भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और ईयू सहित कई देशों ने आतंकवादी संगठन के रूप में पहले ही प्रतिबंधित किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+