इजरायली सेना के सामने समर्पण नहीं करेगा गाजा : हानिया

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अपने गुप्त ठिकाने से मंगलवार को जारी बयान में हानिया में कहा, "गाजा पट्टी पर जमीनी कार्रवाई इस बात का सबूत है कि इजरायल यहां के बाशिंदों को आत्मसमर्पण के लिए बाध्य करने में नाकाम रहा है।"

उन्होंने कहा,"यदि यह लड़ाई दुनिया के अन्य लोगों के खिलाफ लड़ी जाती तो वह काफी प्रबल होती लेकिन गाजा में फिलिस्तीनी जनता अपने विश्वास और समर्पण के बूते पर अपने दुश्मन के दांत खट्टे कर रही है।"

उन्होंने कहा, "गाजा के लोगों के पास टैंक भले ही ना हों लेकिन उनके पास हौंसला, इच्छाशक्ति, संयम और विपरीत परिस्थितियों में जीने का माद्दा है।" हानिया फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री रह चुके हैं जिन्हें वर्ष 2007 में फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने बर्खास्त कर दिया था।

इसबीच इजरायली सेना के प्रवक्ता ने तेलअवीव में कहा है कि उत्तरी गाजा के जबालिया में संयुक्त राष्ट्र के एक स्कूल पर किए गए हमले में हमास की सशस्त्र इकाई के कई सदस्यों समेत 46 से ज्यादा लोग मारे गए।

उन्होंने बताया कि हमास के इमाद अबु अस्कर और हसन अबु अस्कर नाम के दो आतंकवादी मारे गए हैं और ऐसी सूचना है कि वे दोनों रॉकेट और मोर्टार हमला करने वाले हमास की इकाई से संबद्ध थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल की ओर से इजरायली सेना को निशाना बनाकर गोलाबारी की जा रही थी। इजरायली सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+